एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना द्वारा बसरिया विद्यालय में बेंच डेस्क का वितरण किया गया

केरेडारी। एनटीपीसी केरेडारी कोल परियोजना के द्वारा बेंगवरी पंचायत के बसरिया विद्यालय में 200 बेंच डेस्क का वितरण किया गया। बेंच डेस्क परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब के द्वारा विद्यालय प्रबंधन को दिया गया। इस दौरान श्री फ़ैज ने बच्चों से वार्ता किए। साथ ही बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते हुवे कहा कि बच्चों को खेल कूद एवं आर्टिस्टिक ऐक्टिविटीज़ की तरफ़ भी ध्यान देना चाहिए। एनटीपीसी द्वारा विद्यालयों में बच्चों को साइकिल, स्मार्ट क्लास रूम, छात्रों के लिए सेनेटरी पैड मशीन, स्कूल बैग समय समय पर उपलब्ध करायें है। विद्यालय अगर इंफ्रास्ट्रक्चर के तौर पर सक्षम बनता हैं तो बच्चों में सकारात्मक विकास एवं विचार उत्पन्न होगा। विद्यालय के अध्यापक विजय ने एनटीपीसी को धन्यवाद किया एवं एनटीपीसी के सकारात्मक कार्यों की सराहना की।


मौके पर परियोजना के अपर महाप्रबंधक सुभाष प्रसाद गुप्ता, रोहित पाल, वरिष्ठ प्रबंधक आशीष कुल्लू, अधिकारी अलका पांडा उपस्थित थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *