इंडिया गठबंधन के हजारीबाग प्रत्याशी जेपी पटेल ने किया केरेडारी में चुनावी दौरा, मांगा सांसद के रूप में सेवा करने का मौका

केरेडारी। इंडिया गठबंधन के हजारीबाग प्रत्याशी जेपी पटेल शनिवार को चुनावी दौरा पर केरेडारी पहुंचे। इस दौरान गर्रीकला, केरेडारी वा पेटो पंचायत में कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी जेपी पटेल का भव्य तरीके बुके वा माला पहना कर स्वागत किये। कार्यकर्ता प्रत्याशी के साथ केरेडारी मुख्य चौंक में नारा लगाते हुवे पैदल मार्च किए। चुनावी दौरा पर प्रत्याशी जेपी पटेल ने गर्रीकला, केरेडारी वा पेटो पंचायत में ग्रामीणों से मिल कर अपने पक्ष में वोट मांगा। इन्होने कहा की हजारीबाग लोक सभा में बाहरी लोगो का राज पाट रहा हैं। जिससे लोग ऊब गए हैं लोग यहां जीत कर अपना धंधा चलाते हैं। केरेडारी बड़कागांव में विस्थापन बड़ी समस्या हैं. परंतु केंद्र की बीजेपी सरकार इस पर कोई पहल नहीं की हैं। इस तानाशाह सरकार से देश वासी परिवर्तन चाहते हैं। पूरे देश भर में परिवर्तन का लहर हैं. हजारीबाग लोक सभा में गठबंधन के पक्ष में हर वर्ग के लोगो का सहयोग मिल रहा हैं। सांसद के रूप में सेवा करने का एक मौका दे आप सभी का आवाज बन कर लोक सभा में आपकी समस्याओं को उठाऊंगा।

केरेडारी मुख्य चौंक में जेपी पटेल को सम्मानित करते कार्यकर्ता

जेपी पटेल ने पेटो यज्ञ मंडप वा मंदिर में किये पूजा अर्चना

दौरा के उपरांत जेपी पटेल पेटो में आयोजित यज्ञ में शामिल हुवे। इस दौरान पेटो यज्ञ मंडप वा शिव मंदिर में मत्था टेक कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना किए। इन्होने यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी किये। यहां उपस्थित शिव श्रद्धालुओं से आशीर्वाद लिये।

मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष महेश प्रसाद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, पूर्व मुखिया राज किशोर यादव, समाजसेवी गुरुदयाल साव, चंदन गुप्ता, गजेंद्र यादव, कर्मजीत यादव, उपेंद्र रजक, सलामत अंसारी, जागेश्वर साव, प्रभु यादव, बैजनाथ महतो, खिरोधर साव, महादेव साव, बलेंद्र साव, नरेश साव, रवि पांडे, बजरंगी यादव, बैजनाथ महतो, महेंद्र रजक समेत सैकड़ों लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *