आपसी विवाद को लेकर कुकुरमन में दो पक्षों में मारपीट, सात लोग घायल

प्रकाश कुमार

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कुकुरमन मे आपसी विवाद में दो पक्षो में जम कर मार पीट हुई। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के कुल सात लोग घायल हो गये। सभी घायलो को प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कर प्राथमिक ईलाज किया गया। घायलो में प्रथम पक्ष के बीरेन्द्र यादव, सुबेदार यादव, शिवनारायण यादव, रवि कुमार, मीना देवी शामिल हैं। वही दूसरे पक्ष के राजेश यादव व कृष्णा यादव शामिल है। मारपीट के संबंध में प्रथम पक्ष के बीरेन्द्र यादव ने कहा कि बीते रविवार को दूकान मे मैगी लेने के दौरान कुछ कहा सुनी हो गया। इसी कहा सुनी में बात लड़ाई तक पहुंच गई।

घायल लोग

वही दूसरे पक्ष के राजेश यादव व कृष्णा यादव ने बताया कि प्रथम पक्ष के द्वारा गाली गलौज कर उकसाया गया। इसी कारण विवाद बढ़ गया। बता दे कि इस मारपीट को लेकर थाने मे दोनो पक्षो ने आवेदन दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायलो को बेहतर ईलाज के लिए गया मगध अस्पताल मे रेफर कर दिया गया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *