दुमका। झारखंड के उप राजधानी दुमका में एक विदेशी महिला के साथ अपराधियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार घटनास्थल पर पहुंच कर तीन लोगों को हिरासत में लिये हैं। हिरासत में लिए गया लोगो से पुलिस पूछताछ कर रही हैं। घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के पास की बताई जा रही है।
बाइक से भारत घूमने पहुंचे थे दोनो पति पत्नी
पीड़िता अपने पति के साथ बाइक से भारत के टूर पर निकली थी। वह दुमका के रास्ते भागलपुर की ओर जा रही थी रात के करीब 12:00 बजे वह हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गई। वहीं आसपास के कुछ युवक पहुंच गए और उसके साथ मारपीट करते हुवे गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला को प्राथमिक इलाज के बाद दुमका लाया गया हैं।
दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि घटना हुई है। पीड़िता ने पांच-छह लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही है। तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं। महिला का मेडिकल जांच कराया गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे









