बड़कागांव के विभा चंदन ने नेट परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता


बड़कागांव। प्रखंड के सोनपुरा निवासी राजेश्वर प्रसाद दांगी की पत्नी विभा चंदन ने नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता परीक्षा) में सफलता प्राप्त की है। इन्होंने मैट्रिक हिन्दू हाई स्कूल हजारीबाग से 75 प्रतिशत, इंटर संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग से 63 प्रतिशत, बीए भूगोल संत कोलंबा कॉलेज से 65 प्रतिशत एंव ए.एम भूगोल विनोबा भावे विश्वविद्यालय से 72 प्रतिशत के साथ उतीर्ण हुवी है।

वही यूजीसी नेट की परीक्षा में 93 % अंक लाकर सफलता प्राप्त की।विभा एक साल के पुत्र की माँ भी है।इन्होंने गृहणी कामकाज के साथ अपनी तैयारी जारी रखी।इन्होंने सफलता का श्रेय अपने पति राजेश्वर प्रसाद सास चमनी देवी ससुर नीरू महतो माता संजू देवी पिता मनोज कुमार कुशवाहा एवं शिक्षकों को दी है।इस सफ़लता पर इन्हें पॉलिटिकल साइंस स्कैनर के लेखक बिपिन कुमार, प्रोफेसर डॉ. सरोज कुमार सिंह, डॉ.रंजीत कुमार दास,निदेशक शशि कुमार कुशवाहा,प्राचार्य रामचरित्र प्रसाद दांगी,लखन प्रसाद दांगी व दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!