बटुका खपिया में मंडा पूजा सह मेला को लेकर समिति का गठन, पूजा के तैयारी में जुटा पूजा समिति

1 जून के रात में होगा फुलखुंदी, 2 जुन के सुबह मे झूलन के साथ संपन्न होगा मंडा मेला


केरेडारी। प्रखंड के बुंडू पंचायत स्थित बटुका खपिया में मंडा पूजा सह मेला के आयोजन को लेकर ग्रामीणों का बैठक किया गया। बैठक में पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष उदयनाथ महतो, उपाध्यक्ष राजेंद्र महतो उर्फ़ नेताजी, सचिव कुलदीप महतो, उपसचिव मुकुंद महतो व धनंजय महतो, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार महतो, उपकोषाध्यक्ष बलराम महतो, संरक्षक महेश महतो, मोहन कुमार, बैजनाथ महतो, श्रवण शर्मा, कौलेश्वर महतो, मुकेश चौधरी, तारकेश्वर महतो, अशोक महतो, फुलदेव महतो, कार्यकारिणी सदस्य सुलेंद्र महतो, गणेश महतो, धनेश्वर महतो, भरत महतो, कामेश्वर महतो, जयनन्दन महतो, महादेव तूरी, महेंद्र महतो, बबलू शर्मा, रिंकू कुमार, संतोष पटेल, नंदकिशोर महतो, चित्रभुज शर्मा,  टिकेश्वर महतो, प्रमोद कुमार, संतोष महतो, विजय कुमार पटेल, नारायण रविदास, अजय भुइंया,  राधे करमाली, मुनेश्वर महतो, उमेश महतो, रामचंद्र महतो, नारायण प्रसाद, केसर महतो, पवन कुमार, हीरालाल महतो, हिरामन महतो, भीम शर्मा, मुकेश कुमार, अर्जुन महतो, बालेश्वर महतो को मनोनीत किया गया।
मंडा पूजा 1 जून के संध्या में लोटन सेवा, फुलखुंदी तथा रात्रि में जागरण होगा। 2 जुन के सुबह मे झूलन के साथ मेला संपन्न होगा। मेला को सफल बनाने में समिति जुट गई हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!