केरेडारी। केरेडारी पंचायत सेवक संघ ने सरकार से दो सूत्री मांग को लेकर शुक्रवार को केरेडारी प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किये। इस दौरान पंचायत सेवक संघ ने पंचायत सचिव का मूल ग्रेड पे 2400 करने, बीपीआरओ के पद पर 25 प्रतिशत प्रोन्नति वा आरक्षित 25 परसेंट पद पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में तीन बार अवसर प्रदान कर रिक्त स्थानों को भरने का मांग किये।
पंचायत सेवक संघ ने कहा की सरकार हमारी मांगों पर विचार करें। मांगे पुरी नही होने पर 31 जुलाई को जिला मुख्यालय वा 21 अगस्त 2024 को राजभवन रांची में धरना प्रदर्शन करेंगे।
मौके पर पंचायत सचिव रोहित राज, तालेश्वर गोप, ब्रजकिशोर महतो, दीपक कुमार दास, पुनपुन कुमारी, सोभनाथ कुमार, तालेश्वर राम एवं अन्य पंचायत सचिव उपस्थित थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 241