केरेडारी। बैंक ऑफ इंडिया केरेडारी शाखा के द्वारा किसानों व महिला समूह को सशक्त बनाने को लेकर ऋण का वितरण किया गया। जिसमे किसानो को खेती के लिए छ लाख का केसीसी व 6 महिला समूह के दीदियों को 30 लाख रूपए का ऋण दिया गया। वितरण प्रबंधक अजित व केरेडारी शाखा प्रबंधक दीपक कुमार के द्वारा समूहों के बीच किया गया।
शाखा प्रबंधक दीपक कुमार ने कहा कि किसानों वा समूह से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। शुक्रवार को 6 महिला समूहों के बीच कुल 30 लाख रुपए का ऋण वितरण किया गया है।
मौके पर उपंआचलिक प्रबंधक अजित फादर, शाखा प्रबंधक दीपक कुमार, संजित कुमार, अमन कुमार, प्रणय सिंह, मों मुस्तफा उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 20