केरेडारी। टंडवा केरेडारी मुख्य मार्ग में स्थित बुकरु मोड़ के समीप दो मोटर साइकिल आपस में भीड़ गए। दोनों मोटर साइकिल के टक्कर में वाहन में सवार एक महिला समेत 2 पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की पहचान झरपो टाटीझरिया निवासी प्रदीप कुमार पाण्डेय व उनकी पत्नी सोनम देवी के रूप में हुआ हैं। जबकि एक अन्य मोटर साइकिल सवार केरेडारी के रितेश कुमार बताया जा रहा हैं। घायल महिला दंपति का हालत गंभीर हैं जिन्हें केरेडारी सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।
घटना शुक्रवार सुबह 8 बजे की हैं। घटना के संबंध में बताया जाता हैं की महिला दंपति मोटर साइकिल से टंडवा से केरेडारी के ओर आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से जा रहे युवक का वाहन से सीधा टक्कर हो गया। जिससे तीनों मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को उपचार के लिए केरेडारी सीएचसी लाया गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग भेज दिया गया।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे