बड़कागांव के महुदी – पलांडू मार्ग जर्जर बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हुआ पुरा सड़क ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी 

पुल पुलिया जर्जर , टूटने पर बंद हो जाएगा आवागमन

 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

बड़कागांव प्रखंड को हेंदेगिर रेलवे स्टेशन से जुड़ने वाली मुख्य कालीकरण सड़क एवं कई पुलिया काफी जर्जर हो गई है।ग्राम महुदी से लेकर पलांडू तक यह मुख्य सड़क बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है, जिससे लोगों के साथ-साथ खासकर स्कूली बच्चे – बच्चियों को आवागमन करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।मुख्य रूप से ग्राम महुदी , सतबहिया , पलांडू , कुंदरु , चेलंदाग , लोहरसा , हेंदेगिर आदि दर्जनों गांव के बच्चों को इसी एक मात्र सड़क के सहारे शिवाडीह उच्च विद्यालय या बड़कागांव स्कूल कॉलेज पढ़ाई-लिखाई करने के लिए आना-जाना करना पड़ता है।पर दर्जनों स्थानों पर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं , और गड्ढों में बरसात का पानी भर गया है।जिससे आए दिन आवागमन करने वाले कई राहगीर गिर जाते हैं। उन्हें चोट के साथ-साथ उनके कपड़े व सामग्री भी गंदे हो जाते हैं।

और खास करके स्कूली बच्चों का ड्रेस भी गंदा हो जाता है।जिससे काफी परेशानी हो रही है।वहीं इस सड़क में कई पुल पुलिया ऐसे हैं जो पूरी तरह से जर्जर हो गया है।कभी भी पुलिया टूट सकती है और इससे आवागमन बंद हो सकता है।पीछे वर्ष भी सतबहिया डैम के पास एक पुलिया पूरी तरह से टूट गया था।जिससे कई दिनों तक आवागमन बंद हो गई थी।विधायक रोशन लाल चौधरी ने ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए हजारीबाग उपायुक्त को पत्र लिखकर एंव स्वयं मिलकर प्रमुखता से अवगत कराया था।और जल्द सड़क एवं पुल पुलिया निर्माण की बात कही गई थी।इस सड़क में कई पुलिया है जो पूरी तरह से जर्जर हो गया है।इसलिए सरकार एवं जनप्रतिनिधि से मांग किया गया है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुदी से लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पलांडू तक सड़क के साथ-साथ जर्जर सभी पुलिया का निर्माण करवाया जाए।सड़क एवं पुल पुलिया निर्माण की मांग करने वालों में मुख्य रूप से तलसवार पंचायत मुखिया गीता देवी , कांडतरी पंचायत प्रभारी मुखिया राजदेव महतो , पूर्व मुखिया पारसनाथ प्रसाद , समाजसेवी भवानी प्रसाद दांगी , सुरेंद्र प्रसाद दांगी , राजनाथ कुमार दांगी , मोहित कुमार दांगी , भोला प्रसाद दांगी , पंचायत समिति सदस्य रंजीत चौबे , मेघा कुमारी , प्रतिनिधि संजय कुमार महतो , मिथिलेश कुमार साव , सुरेंद्र कुमार महतो , तनवीर आलम , युनूस अंसारी , राजकुमार राणा इसराइल अंसारी , सीताराम राणा , त्रिभुवन महतो , प्रेम कुमार राणा , हैदर अली , इमरान अंसारी , खेमलाल राम कामेश्वर महतो , रिजवान अंसारी , मखदूम आलम , नारायण ठाकुर , भागेश्वर राणा , शहबान अंसारी सहित सैकड़ो लोगों ने मांग किया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *