सेवा निवृत्त शिक्षक रामेश्वर पांडे का निधन गांव में शोक की लहर

केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड के कराली निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक रामेश्वर पांडे पिता अयोध्या पांडे का निधन शुक्रवार को हो गया। इनके निधन से क्षेत्र में शोक का लहर हैं। दिवंगत रामेश्वर पांडे के निधन पर मध्य विद्यालय सलगा के सहयोगी शिक्षकों ने शोक जताया। मृत शरीर का कराली शमशान घाट में दाह संस्कार किया गया।

दिवंगत रामेश्वर पांडे मध्य विद्यालय सलगा से सेवानिवृत हुवे थें। इनके सहयोगी शिक्षक कृष्ण कुमार ने कहा कि इनके निधन से पूरा विद्यालय परिवार शोक में हैं। इन्होंने आगे कहा कि रामेश्वर पांडे मृदु भाषी व्यक्ति थें। इन्होंने सलगा विद्यालय के विकास में कोई कसर नहीं छोड़े। जिस कारण वे हमेशा याद किए जाएंगे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!