बड़कागांव। बादम में शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ 29 मई से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। कलशयात्रा पंचवाहिनी माता स्थान से निकाली जाएगी जो महतो मोहल्ला, बनिया मोहल्ला, बस स्टैंड, डांभाडीह होते हुए सिमासी बागी नदी पहुंचेगी। सीमासी बागी नदी से विधिवत जल उठाव कर वापस पंचवाहिनी माता स्थान यज्ञ मण्डप तक पहुंचेगा।
यज्ञ को लेकर सभी तैयारीयां पूरी हो गई है। यज्ञ स्थल के समीप ही मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए हैं। 30 अप्रैल से 6 मई तक कथा वाचन का कार्यक्रम होगा। 7 मई को जागरण और झांकी के साथ यज्ञ का समापन होगा।
यज्ञ कार्यक्रम में यज्ञाचार्य गिरिडीह से मनोज कुमार पांडे एवं कथावाचन के लिए मध्यप्रदेश से कथावाचिका कैलाश नगर, श्रीधाम, वृंदावन, उत्तरप्रदेश से बाल विदुषी सुश्री अंजना किशोरी का आगमन होगा। वहीं जागरण कार्यक्रम में भजन गायक मंटू निराला और भजन गायिका पल्लवी झा के द्वारा भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय बनाया जाएगा।
यज्ञ के दौरान प्रतिदिन आनंद पांडेय के द्वारा महा आरती सह गंगा आरती किया जाएगा।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे