चट्टीबारियातु कोल परियोजना के द्वारा टीबी मरीजों को दिया गया पोषण किट

केरेडारी। एनटीपीसी चट्टी बारियातू कोल परियोजना के द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व मद से  सदर अस्पताल में क्षय (टीबी) रोगियों के बीच पोषण किट वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में कार्यपालक, भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास उत्तम मोदी, जिला टीबी पदाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस पहल का उद्देश्य टीबी रोगियों को आवश्यक पोषण सहायता प्रदान करना है, जिससे उनके उपचार में तेजी आए और संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार हो सके। कुपोषण टीबी उपचार में एक प्रमुख चुनौती है, और यह प्रयास कंपनी की समुदायिक स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जिला टीबी पदाधिकारी ने इस सहयोग के लिए एनटीपीसी प्रबंधन का धन्यवाद व्यक्त किया और बताया कि इस प्रकार की भागीदारी टीबी के सफल इलाज और प्रबंधन में अहम भूमिका निभाती है।
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!