बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपराध नियंत्रण को लेकर बडकागांव पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। बीते दिन रविवार को पुलिस की ओर से विशेष छापेमारी की गई जिसमें पांच वारंटीओ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हजारीबाग भेजा गया।
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आदेशानुसार बड़कागांव थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कई वर्षों से फरार चल रहे पांच वारंटीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि फरार वारंटीयों के विरोध अभियान चलाकर बड़कागांव थाना अंतर्गत विभिन्न कांडों में वांछित 5 अभियुक्त देवा साव, पिता स्वर्गीय लंगर साव , लगनू गंझू पिता चुटी गंझू , कोल्हा गंझू पिता सोमार गंझू , चुटी गंझू पिता स्वर्गीय सोमर गंझू , एवं लांटग गंझू पिता स्वर्गीय नागेश्वर गंझू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटीयों और अपराधियों के खिलाफ ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।गिरफ्तारी दल में मुख्य रूप से नेतृत्वकर्ता थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह एवं पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








