भगवान जगन्नाथ भाई-बहन के साथ मौसी बाड़ी से अपने धाम लौटे 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव में घूरती रथ पूजा संपन्न हो गया। हजारीबाग रोड रेंज ऑफिस के समीप प्रेम नगर स्थित मौसी बाड़ी में दिनभर भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। पुजारी चिंतामणि महतो ने रेंज ऑफिस मौसी बाड़ी के पास भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को में रथ पर बैठा कर पूजा अर्चना कर आरती उतार कर उनके धाम राम जानकी मंदिर के लिए रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रेंज ऑफिस मौसी बाड़ी बड़कागांव मुख्य चौक दैनिक बाजार होते हुए राम जानकी मंदिर पहुंचे।

राम जानकी मंदिर प्रांगण में उपस्थित लोगों ने भगवान केआगमन पर स्वागत किया आरती उतार कर उन्हें अपने मंदिर में विराजमान कराया।

मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से पुजारी चिंतामणि महतो, पवन कुमार, बुधन महतो ,पिंटू गुप्ता ,इंग्लेश सोनी,कृष्णा प्रजापति, कीर्तन महतो, संजय कुमार ,दर्शन प्रसाद कुशवाहा ,सतनारायण महतो, मुनेश्वर महतो, किशोर कुमार, संतोष ठाकुर ,बंधन महतो ,जगन्नाथ महतो ,रविंद्र श्रीवास्तव ,पदुम महतो, कालेश्वर महतो, के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *