बड़कागांव के बी.एम. मेमोरियल स्कूल में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जूडो कराटे प्रशिक्षण शुरू

बड़कागांव। प्रखंड के ठाकुर मोहल्ला स्थित बी.एम. मेमोरियल स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए जूडो कराटे का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर ब्राउज और राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल विजेता व झारखंड स्टेट चैंपियन शिक्षिका अनु कुमारी यह प्रशिक्षण दे रही हैं।

विद्यालय के निदेशक संदीप कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को अक्सर रास्ते में मनचलों द्वारा परेशान किया जाता है, जिसके डर से कई बच्चियां अपनी पढ़ाई छोड़ देती हैं। इस समस्या से निपटने और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह जूडो कराटे प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण प्राप्त कर कई बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के खेलों के लिए छात्रों को तैयार कर रहा है और उन्हें सर्टिफिकेट तथा बेल्ट भी प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को संस्कार भी देता है।

प्राचार्य कैलाश कुमार ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जूडो कराटे और खेलकूद का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास हो सके। इस अवसर पर विद्यालय के उपनिदेशक पिंटू कुशवाहा दिनकर, उप प्राचार्य पूनम कुमारी, शिक्षा चेयरमैन रंजीत कुमार सहित कई शिक्षक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!