केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के पचड़ा पंचायत स्थित सिझुवा में विधायक रौशनलाल चौधरी के पहल पर 25 केविए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसका उद्घाटन बुधवार को आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, भाजाप महामंत्री नरेश कुमार महतो, आजसू प्रखंड कोषाध्यक्ष कंचन यादव के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। ट्रांसफार्मर लगने से गांव में बिजली जलने लगा। गांव में बिजली से पहुंचते ही ग्रामीणों में खुशी का लहर देखा गया।
मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता बासदेव पासवान, अरुण पासवान, अग्निकांत पासवान, हीरा साव, देवनारायण राणा, मिट्ठू साव, सिकंदर पासवान, पुस्पा देवी, समेत कई लोग मौजूद थें।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 212