बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
सोमवार को पति की लंबी उम्र के लिए हरतालिका पर्व को लेकर सुहागिनों के द्वारा तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। रविवार को तमाम कपड़ा दुकान ,पूजा भंडार, फल दुकान, मिठाई दुकान ,जेवर दुकान में ग्राहकों की भीड़ देखी गई। सभी सुहागिन अपने अंतिम तैयारी में जुट गई थी, ताकि पूजा में किसी प्रकार की चीज की कमी नहीं रहे। बड़कागांव मुख्य चौक राजधानी वस्त्रालय, गायत्री वस्त्रालय, पूनम वस्त्रालय, बसरिया टोला गायत्री वस्त्रालय, काली मंदिर के पास अंजलि वस्त्रालय में कपड़ा खरीदारों की काफी भीड़ देखी गई। इसमें महिलाओं से संबंधित वस्त्र सबसे ज्यादा खरीदारी की गई । वहीं महिलाओं के साज श्रृंगार के लिए सोने चांदी जेवर दुकान भी चमक रहे थे। महंगे होने के बावजूद लोग जेवर खरीद रहे थे।
राजधानी वस्त्रालय के प्रोपराइटर मनोज गुप्ता, गायत्री वस्त्रालय प्रोपराइटर मंजीत सोनी ने कहा कि पिछले वर्ष की अनुपात में इस वर्ष दुकानदारी में बेहतर कुछ देखने को मिला है। जिसमें सबसे अधिक ब्रांडेड साड़ी की बिक्री हुई है। बड़कागांव, बादम, हरली, विश्रामपुर,साँड़, गुरु चट्टी, गोसाई बलिया, नापोखुर्द, महुगाई आदि दर्जनों गांव में तीज त्यौहार हरतालिका पर्व को लेकर चहल पहल देखी गई।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





