कांग्रेस नेता सह पचड़ा मुखिया ने की कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन से मुलाकात रखा अपनी समस्या

 

चन्द्रगुप्ता कोल परियोजना के भू रैयतों के हित में 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा

 

केरेडारी। कांग्रेस नेता सह पचड़ा पंचायत के मुखिया महेश प्रसाद साव ने कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी साई राम से मुलाकात किए। इन्होंने चेयरमैन बी साई राम को बुके भेंट कर मगध, संघमित्रा कोल परियोजना में जाकर चन्द्रगुप्ता कोल परियोजना के भू: रैयतों के हित में 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मुखिया महेश प्रसाद साव ने कोल इंडिया चेयरमैन बी साई राम को ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि चन्द्रगुप्ता कोल परियोजना में एक साथ भूमि अधिग्रहण किया गया। जब दो एकड़ जमीन पर रैयत नौकरी लेने के लिए पेपर समिट करते हैं तो परियोजना छेत्र के कुछ जमीन 5 पांच साल बाहर बता कर फाइल को लौटा दिया जाता है।

और एम डी ओ सुशी इंफ्रा माइनिंग चंद्रगुप्त स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं देकर बाहरियों को प्राथमिकता दिया जा रहा है। स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलने पर आंदोलन करते हैं तो प्रशासन का भय दिखा कर मुकदमा करने का धमकी दिया जाता है ऐसी परिस्थिति में बेरोजगार युवाओं एवं रैयतों को धीरे धीरे आक्रोशित दिखते नजर आ रहे हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *