बड़कागांव सर्किल इंस्पेक्टर ललित कुमार एवं थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण

अनुज कुमार यादव

बड़कागांव। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के द्वारा जिले के 22 पुलिस पदाधिकारी को विभिन्न थाना में स्थानांतरण किया गया। इसी आलोक में बड़कागांव थाना में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, डाडीकला (बड़कागांव) ओपी प्रभारी सागेन मुर्मू एवं सिकरी ओपी प्रभारी (बड़कागांव) रामकुमार राम को बनाया गया। वहीं बड़कागांव पुलिस सर्किल से पुलिस निरीक्षक ललित कुमार ने योगदान दिया। सभी पदाधिकारी अपना-अपना पदभार ग्रहण किया। तत्कालीन पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार देवघर ड्यूटी में रहने के कारण पदस्थापित पुलिस निरीक्षक कुमार स्वेता आकर पदभार ग्रहण की। वहीं बड़कागांव थाना के नए थाना प्रभारी श्री गुप्ता ने तत्कालीन थाना प्रभारी नेमधारी रजक से पदभार लिया। जबकि डाडीकला ओपी प्रभारी श्री मुर्मू ने तत्कालीन ओपी प्रभारी पिंटू कुमार से पदभार लिया।

पुलिस निरीक्षक श्री कुमार एवं थाना प्रभारी श्री गुप्ता का पदभार ग्रहण करने के बाद बड़कागांव मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, मुखिया मोहम्मद तकरीमुल्ला खान, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, कांडतरी के प्रभारी मुखिया राजदेव महतो,पूर्व मुखिया भीखन महतो,महेंद्र महतो कांडतरी के प्रभारी मुखिया राजदेव महतो, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव, इंद्र भूषण,शशि महतो, शिवदयाल महतो आदि द्वारा शॉल ओढ़ाकर गुलदस्ता देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। ज्ञात हो कि पुलिस इंस्पेक्टर श्री कुमार बड़कागांव सर्किल एवं थाना में पूर्व भी अपना काम कर चुके हैं। नए थाना प्रभारी श्री गुप्ता इससे पूर्व गुमला जिले के चैनपुर थाना में भी अपना योगदान दे चुके हैं। लेकिन अभी कटकम दाग थाना में एसआई के रूप में कार्यरत थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!