हजारीबाग सांसद के द्वारा केरेडारी प्रखंड के 15 गरीब युवतियों के बीच बांटा गया शादी का लहंगा 

केरेडारी। हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल के द्वारा केरेडारी प्रखंड के गरीब युवतियों के शादी का लहंगा उपहार स्वरूप उपलब्ध कराया गया। लहंगा का वितरण सोमवार को केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधी कर्मचारी साव, भाजपा महामंत्री नरेश कुमार महतो व आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा के द्वारा कंडाबेर, गर्री कला, पचड़ा, केरेडारी पंचायत के 15 युवतियों के बीच किया गया। लहंगा मिलने से युवतियों में खुशी का लहर देखा गया। लहंगा मिलने पर युवतियों ने सांसद मनीष जायसवाल के प्रति आभार जताया।

मौके पर केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधी कर्मचारी साव, भाजपा महामंत्री नरेश कुमार महतो व आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ साथ गरीब परिवारों के सहयोग के लिए हजारीबाग सांसद हमेशा कटिबद्ध हैं। इनके द्वारा हर गरीब परिवार के युवतियों के शादी में लहंगा दे कर सहयोग किया जा रहा हैं। जिससे लोगो में सांसद के प्रति लगाव भी बढ़ा है।

मौके पर चंद्रिका रजक, चोलेश्वर साव, बहादुर राम, प्रयाग महतो, शेरू सिंह, तेजो साव, राजू कुमार, जुगलाल साव समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!