दिवंगत भूपल साव के ब्रह्मभोज में शामिल हुवे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पीड़ित परिवार को सहयोग करने का दिलाये भरोसा

केरेडारी। रांची व्यवसाई सह आजसू कार्यकर्ता दिवंगत भूपल साव के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो शामिल होने बेंगवरी पहुंचे। केरेडारी के बेंगवरी में पुष्पांजलि अर्पित करते हुवे दिवंगत आत्मा के शान्ति की कामना किये। साथ हीं मृतक भूपल साव के पीड़ित परिवार से मिल कर हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाए। और कहा की मृतक भूपल साव को न्याय दिलाने की बात कहे। श्री महतो ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गया हैं। राज्य में व्यवसाई वर्ग व अन्य नागरिक सुरक्षित नहीं हैं। गांव से लेकर शहर तक हर दिन गोली बारी की घटनाएं घट रही हैं। जिस पर अंकुश लगाने में सरकार असफल है। वर्तमान सरकार में अपराधी वर्ग ही सुरक्षित हैं। इन्होंने कहा कि व्यवसाई भूपल साव की हत्या राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

व्यवसाई भूपल साव ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल मांडू विधायक तिवारी महतो, बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने पीड़ित परिवार को ढ़ाढस बंधाया। और परिजनों को हरसंभव मदद करने की बात कहा।

मौके पर आजसू जिला परमेश्वर महतो, केंद्रीय महा सचिव विजय साहू, केंद्रीय सदस्य संजय यादव, भोला महतो, प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, मनोहर साव, कंचन यादव, शंभु महतो, बादल कुमार, दशरथ साव, अनिल कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!