एनटीपीसी केरेडारी परियोजना प्रमुख ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत लगाया पौधा

केरेडारी। स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के अन्तर्गत एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुरुवात किया गया। इस अभियान के तहत एनटीपीसी प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को अपने माँ के नाम एक पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद ने एक पौधा लगा कर अभियान का शुरुवात किये। साथ ही परियोजना में  कार्यरत कर्मियों ने माँ के नाम एक पौधा लगा कर
मातृत्व सम्मान वा पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा दिये। पौधा के साथ सेल्फी साझा किये।

इसके अलावे केरेडारी परियोजना की नैगम सामाजिक दायित्व योजना के तहत परियोजना प्रभावित गांवों के छात्रों वा रैयतों के बीच एक एक पौधा का वितरण किया गया। परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद ने खुशी व्यक्त करते हुवे कहा की यह पहल हमारे माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान को पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को जोड़ती है। अपनी माताओं के नाम पर पेड़ लगाकर, हम एक स्वस्थ ग्रह में योगदान दे रहे हैं, और हमारे कर्मचारियों और समुदाय से इतनी मजबूत भागीदारी अद्भुत है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *