केरेडारी दुर्गा पूजा महासमिति का गठन अध्यक्ष बने अरुण यादव महासचिव बने मुकेश साव


केरेडारी। केरेडारी मुख्य चौंक दुर्गा मण्डप प्रांगण में दुर्गापूजा को लेकर श्रद्धालुओ का बैठक गुरुवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख अमेरिका महतो व संचालन कृष्ण कुमार वर्मा ने की। बैठक में सर्वसहमति से पत्रकार अरुण कुमार यादव को दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया। वहीं महासचिव मुकेश साव, सचिव उप मुखिया अनिल कुमार साव, कोषाध्यक्ष सरजू महतो, उपाध्यक्ष राजेश कुमार महतो व मुकेश सिंह संरक्षक बालेश्वर कुमार, प्रीतम सिंह, उप प्रमुख अमेरिका महतो, सुरेश साव, मनोज वर्मा, वैद्यनाथ महतो, तापेश्वर साहू, कृष्ण कुमार वर्मा, जगदेव प्रसाद, प्रेम कुमार को बनाया गया हैं।
बैठक में कलश स्थापना दिन से दशमी की रात तक आकर्षक विद्युत सजा, साउंड, पंडाल निमार्ण व नवमी की रात व दशमी को शाम चार बजे से रात दस बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बालेश्वर कुमार, उमेश्वर महतो, सीताराम प्रसाद कुशवाहा, सीताराम सिंह, बसन्त यादव ,विकास कुमार, प्रमोद सिंह, रविंद्र कुमार सोनी, दुर्गानारायन सिंह, गौतम सिंह, गुरुदयाल राणा, मिथलेश महतो, दशरथ महतो, बहादुर राम, अमित कुमार, प्रभु कुमार, टुनटुन साव, अयोध्या साव,bटेकन महतो,कामेश्वर प्रसाद,प्रकाश साव,सचीन कुमार ,संजय कुमार कुशवाहा समेत कई लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *