24 साल राज्य में भाजपा कांग्रेस आजसू जेएमएम ने शासन किया परंतु झारखंडियों का विकास नहीं हुवा : जय राम महतो



केरेडारी में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का बदलाव संकल्प सभा सह मिलन समारोह का आयोजन


केरेडारी। केरेडारी कृषि फार्म मैदान में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का बदलाव संकल्प सभा सह मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो ने की, जबकि संचालन रामावतार रजक ने किया। कार्यक्रम में बड़कागांव के सांसद बालेश्वर कुमार अपने सैकड़ो सहयोगी के साथ जेएलकेएम का दामन थामा। पार्टी सुप्रीमों टाईगर जय राम महतो ने बालेश्वर कुमार समेत भाजपा से टूट कर पार्टी में शामिल हुवे कार्यकर्ताओं को माला पहना कर पार्टी में शामिल किये। वही बालेश्वर कुमार ने पार्टी सुप्रीमों को बिरसा मुंडा का तस्वीर भेंट कर स्वागत किये।


सभा को संबोधित करते हुवे टाइगर जयराम महतो ने कहा हक के लड़ाई के लिए जान लगा दें। झारखंड हमारा हैं, यहां की जल जंगल जमीन हमारा हैं, हम सब इसके मालिक हैं। परंतु मालिक होने के बावजूद सरकार के गलत नीतियों के कारण हम सब अधिकार से वंचित हैं। 24 साल राज्य में भाजपा, कांग्रेस, आजसू, जेएमएम ने शासन किया। परंतु किसी ने झारखंडियो के हक अधिकार दिलाने का काम नही किया। राजनेता सिर्फ़ अपने परिवार वा रिश्तेदार के विकास के लिए राज्य के खनिज संपदा को बेच दिया। आज केरेडारी बड़कागांव में एनटीपीसी, सीसीएल, अदानी समेत कई कोल कंपनियां आवंटित हैं। जिसमें एक भी अधिकारी झारखंडी नही हैं। झारखंडियो को सिर्फ निम्न स्तर पर मजदूर बना के रखा गया हैं। श्री महतो ने लोगो को एक जुट होने का आह्वान किया, कहा अगामी विधान सभा में जात पात से उपर उठ कर राज्य के विकास के नाम स्थानीयता के नाम, नियोजन नीति के नाम पर वोट करें। ताकि आपके बच्चों का भविष्य सुख मय रहें। सभा संबोधन के दौरान जयराम महतो ने स्थानीय पुलिस प्रशासन, विधायक वा सांसद को आड़े हाथ लेते हुवे कार्य शैली में सुधार करने का निर्देश दिए। कहा की ईमानदारी से काम करेंगे तो सम्मान करेंगे, घूसखोरी को बढ़ावा देने वालों को सरेआम सजा मिलेगा।

जमीन का मालिक रैयत हैं और बाहरी कंपनियां हमारा शोषण करना चाहती हैं:  बालेश्वर कुमार

पार्टी में शामिल बालेश्वर कुमार ने क्षेत्र में व्याप्त पुनर्वास की समस्या, नियोजन नीति, विस्थापन नीति पर कोल कंपनियों पर जम कर बरसे। कहा की रैयत जमीन का मालिक हैं, और बाहरी कंपनियां मेरे घर में आ कर शोषण करना चाहती हैं। इन्होंने जयराम के लक्ष्य कदमों पर लोगों को संगठित होने वा अगामी विधान सभा चुनाव में परिवार वाद को हटाने का अपील किये।

राज्य सरकार के गलत नीतियों के कारण ठगा रहे हैं प्रदेश वासी: विकाश

विकाश कुमार महतो ने कहा की हमारा कोयला से पूरा देश रोशन हो रहा हैं, और हमारा झारखंड में अंधेरा कायम हैं। 1950 में बना भूमि अधिग्रहण बिल पर प्रदेश में लागू हैं। नए नियम लागू होने के उपरांत रैयतों को 4 गुणा लाभ मिलेगा परंतु राज्य सरकार के नीतियों के कारण प्रदेश वासी ठगा रहे हैं।


इस कार्यक्रम को बबलू सागर मुंडा, उगन भुइयां, शंकर महतो, मनोज यादव, संतोष महतो, दिलेश्वर महतो, रवींद्र कुमार, उदय मेहता, प्रदीप महतो, कृष्ण महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हक अधिकार के आवाज को बुलंद किये। साथ ही 2024 के चुनाव में जेएलकेएम पार्टी के पक्ष में वोट करने का अपील किये।


मौक पर प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो, सचिव महेश रजक, कोषाध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा रानी, संगठन मंत्री अनिल मुंडा, केद्रीय संगठन मंत्री बिकास कुमार महतो, केंद्रीय युवा संघठन मंत्री राजकिशोर चौधरी, केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्यम कुमार, जिला सह सचिव हिरामन महतो, हजारीबाग जिला अध्यक्ष सरयू साव, जिला कोषाध्यक्ष अजीत कुमार यादव, प्रदीप महतो, केरेडारी पंचायत अध्यक्ष बसंत यादव, सोनू इराकी, पंकज महतो समेत हजारों के संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *