एनटीपीसी चट्टीबारियातू परियोजना के द्वारा आयोजित शिविर में 101 मरीजों का नेत्र जाँच किया गया


केरेडारी। एनटीपीसी चट्टीबारियातू परियोजना के द्वारा मुफ्त नेत्र जाँच शिविर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भदईखाप में आयोजित किया गया। लोकनायक जयप्रकाश आई अस्पताल चौपारण के सहयोग से 101 मरीजों का आँखों का जाँच किया गया। जिसमें आठ मरीजों का मोतियाबिंद की सर्जरी किया गया। निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत किया गया था। परियोजना प्रबंधन ने 60 चश्मे बाँटे।

मौके पर परियोजना के अपर महाप्रबंधक नीलमाधव स्वाइन, वरिष्ठ प्रबंधक बी नवीन कुमार समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *