केरेडारी के बुंडू में हाथियों ने दर्जनों घरों को किया क्षतिग्रस्त व फसलों को रौंदा

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के बुंडू पंचायत में जंगली हाथियों के झुंड ने जम कर तबाही मचाया। जंगली हाथियों ने बिरशी देवी, सरिता देवी, सुदामा करमाली, मुंशी करमाली, सीता देवी, मो नमिता देवी, मो. सोहबतया देवी, शांति देवी, रघुवीर तुरी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया।


साथ ही दर्जनों किसानों के खेत में लगा मक्का, धान का फसल को रौंद दिया। सबसे अधिक नुकसान सुरेंद्र साव, धुनेश्वर यादव, नरेश साव, लालधरी गंझू, कृष्णा कुमार, चमनी देवी, संजू देवी, जय सागर, बिखली देवी, मानिजर साव, सरहुल साव, राजेश कुमार, सबिता कुमारी, गणेश कुमार, कुसुम कुमारी, शांति देवी, फूलमती देवी, राजेश कुमार, बंशी करमाली को हुवा हैं। इनके खेत में लगे फसल को रौंद दिया। ग्रामीणों ने केरेडारी वन विभाग वा अंचलाधिकारी से मुआवजा की मांग किए हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *