देवघर से लौट रहे कांवरियों की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोग घायल

केरेडारी। देवघर से पूजा कर घर बचरा लौट रहे कांवरियों से भरा नेक्सॉन कार केरेडारी में दुर्घटना ग्रस्त हो गया। दुर्घटना में सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को केरेडारी सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जाता हैं कार पर सवार 6 कांवरिया देवघर से पूजा अर्चना कर बचरा लौट रहे थें। इसी दौरान केरेडारी टंडवा मुख्य पथ में स्थित लयसुकवार चौंक के समीप आम के पेड़ में जा टकराया।
जिससे वाहन के पर खच्चे उड़ गया। वाहन का एयरबैग खुलने से ड्राइवर व आगे बैठे व्यक्ति की जान बच गई। वहीं बिच सीट पर बैठे दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!