प्रतापपुर में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर पंचायतों में लगाया गया शिविर

प्रकाश कुमार न्यूज संवाददाता

प्रतापपुर (चतरा)। प्रखंड के योगिडीह वा गजवा पंचायत सचिवालय में मंईयां सम्मान योजना को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। गजवा पंचायत में आयोजित शिविर का उद्घाटन मुखिया मुखिया पुनम कुमारी, प्रतिनीधी अशोक यादव, पंचायत सचिव ने फीता कर किया। जबकि योगिडीह में मुखिया बीरेन्द्र यादव के द्वारा फीता काट कर कार्यक्रम को शुरू किया गया। मंईयां सम्मान योजना के शनिवार को लगभग 100 लाभुको का रजिस्ट्रेशन किया गया। मुखिया पुनम कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर पंचायत के 21- 49 वर्ष के महिलाओं को  प्रतिमाह एक हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दिया जायेगा। लाभुको का आवेदन लेने व उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा हैं।

वहीं योगिडीह पंचायत में पहले दिन 150 आवेदन जमा किया गया। मुखिया बीरेन्द्र यादव ने सभी लोगो को अपने आस पास रह रहे 21-49 वर्ष के महिलाओ को जागरूक करने वा योजना का लाभ दिलाने का आग्रह किये। इनके अलावा

टंडवा मुखिया किशोर यादव, मोन्या मुखिया अमरेश कुमार, भरही के रंजीत कुमार , एघारा के सुरेन्द्र भारती, डुमरवार मुखिया संगीता देवी, बरूरा मुखिया मनीष कुमार सिंह, सिदकी मुखिया सुरेश राम, बभने मुखिया संगीता देवी, प्रतापपुर मुखिया बसंती देवी, अविनाश कुमार, रामपुर मुखिया महजबी प्रवीण, कासिफ रजा, योगियारा मुखिया आशिष भारती, सिजुवा मुखिया सुनिता देवी, जितेन्द्र दास, हुमाजांग मुखिया सुमित्रा देवी, देवनंदन पासवान, घोरीघाट मुखिया रीना देवी, प्रेम कुमार, घोडदौड मुखिया प्रतिनीधी उमेश भुईंया, उपेन्द्र दांगी ने लाभुको के आवेदनो का सत्यापन कर ऑनलाईन कराने का काम किया। यह कार्यक्रम 3 अगस्त से 10 अगस्त तर चलायी जाएगी।

मौके सचिव विशम्बर प्रसाद, आंगनबाडी सेविका,मिथलेश यादव सहित लाभुक मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!