केरेडारी। केरेडारी के कुठान ट्रांसफार्मर खराब होने पिछले 15 दिनों से अंधेरे में था। हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल पहल पर शनिवार को कुठान पोखर के पास 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार के द्वारा फीता काट कर किया गया। ट्रांसफार्मर उद्घाटन होते ही गांव में बिजली शुरू हो गई। गांव में बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार जताया।
मौके पर बसंत यादव, दुखी महतो, उप मुखिया जागेश्वर महतो, रामचंद्र महतो, मनोज कुमार, ईश्वर दयाल, नागेश्वर महतो, समेत कई लोग मौजूद थें। सहित कई महिला पुरुष मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 32