जख्मी अकली बिरहोर के इलाज का खर्च उठायेगा रित्विक कंपनी

पिछले जाड़े की मौसम रात्रि में सोने के दौरान गंभीर रूप से जल गई थी अकली बिरहोरिन


केरेडारी। बीते ठंड में आग सेकने के दौरान झुलसे पगार बिरहोर टोला निवासी अकली बिरहोरीन के इलाज के लिए आगे आया सीबी एनटीपीसी परियोजना के एमडीओ रित्विक कंपनी। रित्विक कंपनी ने महिला का बेहतर इलाज के लिए रांची के चर्चित निजी हॉस्पिटल देवकमल में भर्ती कराया हैं। जहां महिला का उपचार किया जा रहा हैं।

इस संबंध में कंपनी कोऑर्डिनेटर रवि सिन्हा ने कहा कि आग से आदिम जनजाति महिला झुलस गई थी। जिस कारण इलाज के अभाव में महिला का पैर का घाव बढ़ता चला गया। जिससे महिला बुरी तरह से गंभीर हो गया। आदिम जनजाति की गंभीर हालत देख रित्विक कंपनी महिला के इलाज के लिए आगे आया। और महिला को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल ले गए। जहां स्वाथ्य में कोई सुधार नहीं हुवा। जिसपर कम्पनी ने पहले आरोग्यम उसके बाद बेहतर ईलाज के रांची ले गए। जहां महिला का उपचार जारी हैं। रवि सिन्हा ने कहा कंपनी आदिम जनजाति के संरक्षण के लिए गंभीर हैं। पगार बिरहोर टंडा में रह रहे लोगो पोषण युक्त भोजन कराया जा रहा हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *