धूल कण से परेशान रैयतों ने सीबी वा केडी कोल परियोजना से कोयला ढुलाई रोका, 10 घंटे रहा सड़क जाम


केरेडारी। एनटीपीसी कोल खनन परियोजना क्षेत्र से कोयला ढुलाई से उड़ने वाले धूल कण से परेशान रैयतों ने सीबी वा केडी कोल परियोजना का ढुलाई का कार्य को बन्द कराया। रैयतों के विरोध के कारण 10 घंटे तक सड़क जाम रहा। एनटीपीसी के डिस्पेच अधिकारी दिवाकर मिश्रा ने ग्रामीणों को समझा कर जाम को हटाया। ट्रांसपोर्टिंग बंद होने पर टंडवा थर्मल पॉवर प्लांट, राजधर, कटकमसांडी, बचरा व टोरी साइडिंग का कोयला बाधित रहा।


रैयतों ने कहा कि कोयले की ट्रांसपोर्टिंग से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। वाहनों के तेज रफ्तार के कारण लोगो को आने जाने में भी काफी दिक्कत हो रही हैं। कंपनी अपना सड़क का उपयोग करें। वहीं जाम स्थल में पहुंचे एनटीपीसी के डिस्पेच अधिकारी दिवाकर मिश्रा ने कहा की सड़क में पानी का छिड़काव करने समेत अन्य रैयतों के मांगों को पूरा किया जाएगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *