बसरिया में विस्थापन पुनरवास को लेकर रैयतों ने किया महापंचायत आंदोलन करने का भरा हुंकार

केरेडारी में 20 जून को होगा रैयतों का महाजुटान 

केरेडारी। केरेडारी के बेंगवरी पंचायत के बसरिया बाजार टांड़ में विस्थापन, पुनरवास, रोजगार को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी राम कुमार दुबे एवं संचालन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता एवं विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव शामिल हुवे। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा की पुरे क्षेत्र में कोल कंपनियां पांव पसार रही है। कंपनी विस्थापित प्रभावित भू रैयतों के साथ रोजगार, विस्थापन पर मनमानी कर रही है। एनटीपीसी प्रबन्धन समेत एमडीओ कंपनी बीजीआर वा ऋत्विक अपने किए वादों पर खरा नहीं उतर रही हैं। हक अधिकार मांगने पर कंपनी जबरन भू रैयतों पर मामला दर्ज कर देती हैं। जिसे कतई बर्दास्त नही किया जाएगा। विधायक अंबा प्रसाद ने कहा की कम्पनी की मनमानी नहीं चलेगा। लोग हक अधिकार से लिए एक जूट हो, मिलकर इनके खिलाफ आंदोलन करेंगे।

कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार दुबे, भाजपा नेता मूलचंद साव, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष चंदन गुप्ता, दिलदार अंसारी ने कहा की आगामी 20 जून को रैयतों का महाजुटान होगा। जिसमे कोल कंपनियों के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए माइंस का सभी कार्य पूरी तरह से ठप कराया जाएगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *