केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र मनातू में सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। घटना सोमवार देर संध्या की हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पांडु मनातू मार्ग पर सवारी गाड़ी घोड़ पदवा घाटी चढ़ रहा था। इसी दौरानअनियंत्रित हो कर लुढ़क कर बगल में खोदे ट्रेंच में जा पलटा। जिसमे सवार कई इस हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक 11 वर्षीय सपना कुमरी पिता शुक्र गंझू मनातू गांव निवासी का मौके पर ही मौत हो गई है।जबकि महिला मालती देवी व गोमती देवी समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
वही घायल व्यक्ति का उपचार के लिए केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया। बताया जाता हैं की सवारी गाड़ी जेएच 02 एजे 6955 पर लगभग 35 यात्री सवार होकर टंडवा बाजार से सभी वापस घर जा रहे थे। इस दौरान पांडु व मनातू गांव के बीचों बीच घोड़ पदवा घाटी के बीच घटना घटित हुई है। जिसमे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज केरेडारी अस्पताल में करया जा रहा है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे