एनटीपीसी चट्टीबारियातु परियोजना के अधिकारियों ने जोरदाग विद्यालय में श्रमदान कर किया साफ सफाई

केरेडारी। एनटीपीसी चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना के अधिकारियों ने शुक्रवार को जोरदाग मध्य विद्यालय में श्रमदान कर साफ सफाई किया। एनटीपीसी कर्मियों ने स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के तहत श्रम दान कर स्वच्छता और स्वच्छ वातावरण का संदेश देते हुवे छात्राओं को प्रोत्साहित किए।

अधिकारीयों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन की गतिविधि नहीं है, बल्कि यह एक दैनिक आदत होनी चाहिए। हमें अपने आसपास के वातावरण को साफ और स्वच्छ रखना चाहिए। जिससे हम सभी स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का पालन करने और अपने घर, विद्यालय और समाज को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दिलाया। चट्टीबारियातु ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केरेडारी मे डस्टबिन का भी वितरण किया।

कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक विजय किशोर, यतीश कुमार, नीरज गौतम एवं वरिष्ठ प्रबंधक बी नवीन कुमार समेत कई लोग माैजूद थें। 

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *