हक अधिकार के लिए गोल बंद हुवे बेंगवरी पंचायत के रैयत, करेंगे आंदोलन


10 जून को बेंगवरी में होगा को रैयतों महापंचायत


केरेडारी। बेंगवरी पंचायत के भू रैयत हक अधिकार को लेकर गोल बंद हुवे। गुरुवार को बेंगवरी पंचायत भवन में भू रैयतों ने बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता सोमरी देवी ने की। बैठक में रैयतों ने एनटीपीसी व बीजीआर कंपनी से हक अधिकार नहीं मिलने, प्रदूषण भत्ता नहीं देने पर चर्चा किए। और हक अधिकार के लिए आंदोलन करने, आगामी 10 जून को महापंचायत करने का निर्णय लिए। बैठक में शामिल पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव ने रैयतों को हक अधिकार के लिए एक जुट होने को कहा। आगे कहा की रैयतों के हक अधिकार से वंचित रखा जा रहा है, कोयला ट्रांसपोर्टिंग से हो रही भारी प्रदूषण की क्षतिपूर्ति नहीं मिल रहा है।


मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, सोमरी देवी, ममता कुमारी, उषा देवी, काजल देवी, गीता देवी, रेणु देवी, छोटी देवी, खुशबू देवी, सरिता देवी, पूजा कुमारी, बबीता देवी,मालती देवी, सरस्वती देवी, प्रमिला देवी, सुमंती देवी, कविता देवी, उमा देवी, रानी देवी समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *