स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एनटीपीसी कर्मियों ने बसरिया मध्य विद्यालय में श्रमदान कर किया साफ सफाई


केरेडारी। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के कर्मियों ने बसरिया मध्य विद्यालय में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में कर्मियों ने विद्यालय परिसर में सफाई किये। साथ छात्रों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किये। साथ ही  बच्चों के बीच स्टेशनरी किट का वितरण किये। जिससे बच्चे उत्साहित दिखे। स्वच्छता पखवाड़ा 16 मई 2024 से 31 मई 2024 तक मनाया जायेगा।

परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद ने कहा की “स्वच्छता केवल एक दिन की गतिविधि नहीं है, बल्कि यह एक दैनिक आदत होनी चाहिए। हमें अपने आसपास के वातावरण को साफ और स्वच्छ रखना चाहिए। जिससे हम सभी स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का पालन करने और अपने घर, विद्यालय और समाज को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दिलाये। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने एनटीपीसी के इस पहल की सराहना की। कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। एनटीपीसी के अधिकारियों द्वारा किया गया श्रमदान और बच्चों को स्टेशनरी किट का वितरण हमारे विद्यालय के लिए बहुत ही प्रेरणादायक है। इससे बच्चों में स्वच्छता के प्रति रुचि और प्रेरणा बढ़ेगी।”
कार्यक्रम में अपर-महाप्रबंधक श्री सुभाष प्रसाद, असीम मिश्रा, रोहित पाल एवं वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश साहु कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *