केरेडारी में बज्रपात से एक मजदूर की मौत, एक घायल गांव में शोक की लहर

केरेडारी। बारिश के दौरान हुवे बज्रपात से केरेडारी में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकी एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मजदूर कैला राम पिता जूठन राम 45 वर्ष केरेडारी के पगार गांव का रहने वाला हैं। वहीं पचड़ा अंबा टोला निवासी नरेश राम के पुत्र अनिल राम गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका ईलाज परिजन निजी तौर पर करा रहे हैं। घटना शनिवार दोपहर 3 बजे की हैं। मृतक मजदूर कैला राम अपने पीछे पत्नि, 6 लड़की वा 2 लड़का समेत भरा पुरा परिवार छोड़ गया हैं।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया की मृतक कैला राम मजदूरी करने पास के गांव बालेदेवरी में मजदूरी करने गया था। इसी दौरान दोपहर में बारिश के साथ कड़कड़ाहट होने लगा। इसी क्रम में अचानक हुवे बज्रपात के चपेट में आने से मजदूर की मौत घटना स्थल में हो गया। साथ काम कर रहे मजदूरों ने कैला की मौत होने की सूचना परिजनों को दी। परिजन आनन फानन में पहुंच कर शव को गांव ले कर पहुंचे।
कैला राम घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। इनके मौत से परिजनों में रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई हैं। गांव के मुखिया झर्रीलाल महतो ने मृतक के घर पहुंच कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाये।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!