सुरक्षा के मद्देनजर मतदान केंद्र 05 कोजिया वा 77 निरी को किया गया स्थान्तरित


केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के अति सुदूर वर्ती दो मतदान केंद्रों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थान्तरित किया गया हैं। भारत निर्वाचन आयोग के  दिशानिर्देश के आलोक में मतदान केन्द्र संख्या 05 प्राथमिक विद्यालय कोजिया को प्राथमिक विधालय लाजीदाग और 77 उ.मध्य विद्यालय निरी को  प्राथमिक विद्यालय सिरोइया में स्थान्तरित किया गया हैं। अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल ने बैठक कर स्थांतरित मतदान केंद्रों के जानकारी राजनीतिक दलों को दी।


अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल ने कहा की लोगो को मतदान केंद्रों में पहुंचने में स्थानीय बीएलओ मदद करेंगे। स्थांतरित मतदान केंद्रों के मतदाताओं को वाहन से परिवर्तित केंद्र में पहुंचाया जाएगा। मौके पर बीडीओ अमित कुमार समेत कई पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *