हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गये जेल


लातेहार। हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अपराधी पप्पू कुमार सिंह पिता सरयू सिंह (गाड़ी, बगईटोला, छिपादोहर) और सोनम सिंह उर्फ बसंत सिंह पिता जितेंद्र सिंह (चांदो चैनपुर पलामू) के पास से पुलिस ने तीन भरठुवा बंदूक व एक देशी पिस्तौल जब्त की हैं।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने मंगलवार को  प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। इन्होंने कहा की गिरफ्तार अपराधियो में पप्पू कुमार सिंह पिता सरयू सिंह वा सोनम सिंह उर्फ बसंत सिंह पिता जितेंद्र सिंह  हथियार के साथ कई लूट पाट की घटना को अंजाम दिए। बरवाडीह एसडीपीओ वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। गठित टीम ने छापामारी अभियान चला कर दोनों अपराधियो को गिरफ्तार किया। पप्पू कुमार सिंह के घर की तलाशी ली गई जिसमे तीन भरठुवा बंदूक व सोनम सिंह के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी अपराधी एक गिरोह बनाकर छिपादोहर, बरवाडीह व सतबरवा थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गो में राहगीरो से लूटपाट व छिनतई जैसे घटना को अंजाम देते थे। एसपी ने बताया कि लूटेरा गिरोह लाभर से केड जाने वाले मार्ग, केचकी संगम मार्ग, केचकी चेकनाका होते हुए दुबिया खांड़ जाने वाले सड़क मार्ग में जंगल का फायदा उठाकर हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया करते थे। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में कई और अपराधी शामिल है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। छापामारी अभियान में छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह, पुअनि रितेश कुमार राव, बिकाशेन्दु त्रिपाठी, राकेश कुमार व थाना के जवान शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *