लोक सभा चुनाव को लेकर विधालय के बच्चों ने मानव श्रृंखला वा रंगोली बना कर मतदाता को किये जागरूक

केरेडारी। लोक सभा चुनाव को लेकर +2 उच्च विद्यालय केरेडारी वा कस्तुरबा गांधी आवासीय विधालय कोदवे में विद्यालय बच्चों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान +2 उच्च विद्यालय केरेडारी के बच्चों ने चुनाव का पर्व, देश का गर्व पर मानव श्रृंखला बनाएं और मतदाताओं को अगामी लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान करने पर जोर दिया।

इसके अलावे कस्तुरबा गांधी आवासीय विधालय कोदवे के बच्चियों ने गीत, पेंटिंग वा रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को जाति धर्म से ऊपर देशवासियों के विकाश के लिए वोट करने का अपील किये।

मौके पर अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, कस्तुरबा वार्डेन दीपा टोप्पो, अकाउंटेंट सोनी कुमारी समेत विद्यालय के शिक्षक वा बच्चियां उपस्थित थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *