+2 उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने पोस्टर बैनर बनाकर मतदताओं को मतदान करने के लिए किया प्रेरित



प्रकाश कुमार

प्रतापपुर (चतरा)। प्रखंड के 10+2 उच्च विद्यालय के छात्र व छात्राओ के द्वारा पोस्टर बनाओ और मतदाओ को जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य कृष्ष कुमार दूबे कर रहे थे।वही कार्यक्रम का रप रेखा विद्यालय के शिक्षक राजकुमार शुक्ला, अविनाश कुमार,सुशील यादव, अविनाश कुमार,विश्वजीत कुमार,पंकज कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर विद्यालय के  छात्राओ व छात्रो समृद्धि श्री, निहारिका कुमारी सहित कई छात्राओ व छात्रो ने मतदाता जागरूकता पर आधारित बनाये गये पोस्टर बैनर को प्रदर्शित किया।इस दौरान छात्राओ व छात्रों ने तैयार किये गये पोस्टर बैनर को  10+2 उच्च विद्यालय के मैदान मे आयोजित मैच के दौरान हजारो खेल प्रेमियो ,प्रखंड प्रशासन ,पुलिस प्रशासन व जनता के समक्ष प्रदर्शित कर लोगो से अपने मत का अधिकार का प्रयोग करने की अपील किया।साथ ही मैदान के चारो ओर घूमघूम कर खिलाडियो को प्रोत्साहित किया तथा आगामी 20 मई को अपने अपने मतदान केन्द्र पर पुरे परिवार के साथ मतदान करने के लिए कई स्लोकन लगाये।मौके पर बीडीओ अजय कुमार दास, सीओ नित्यानंद दास, प्राचार्य दूबे व शिक्षको ने छात्रा समृद्धि श्री, निहारिका कुमारी को मतदाता जागरूकता पोस्टर व बैनर बनाने व लोगो को जागरूक करने के लिए धन्यवाद दिया,तथा उज्जवल भविष्य की कामना किया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *