प्रतापपुर में शत प्रतिशत मतदान को लेकर कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाला


प्रकाश कुमार 

प्रतापपुर(चतरा)। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं ने मंगलवार को सुबह मतदाताओ को जागरूक करने के लिए स्वीप अभियान चलाया। बच्चों ने जागरुकता अभियान चला कर मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने का अपील किये। साथ ही जागरूकता अभियान में शामिल छात्राओं व शिक्षिकाएं ‘पहले मतदान फिर जलपान, लोकतंत्र का करो सम्मान, निज जिम्मेदारियों को अपनाकर, करेंगे मतदान का नारा लगाएं। साथ ही मतदाताओं के बीच ईवीएम मार्गदर्शिका का वितरण करते हुए उन्हें ईवीएम व विविपैट के माध्यम से मतदान करने के तरीका को बताया।

जागरुकता अभियान में शामिल लोग

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी अजय कुमार दास के निर्देश पर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *