केरेडारी के जोरदाग में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू, भक्ति मय हुवा क्षेत्र

1100 श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लेकर किया गांव का भ्रमण

केरेडारी। प्रखंड के जोरदाग में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ कलश स्थापना के साथ रविवार से शुरु हो गया। यज्ञ से पूर्व जोरदाग शिव मंदिर प्रांगण से 1100 श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाले। श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर जोरदाग, बुकरु होते हुवे गेरुवा नदी पहुंचे, जहां से विधिवत पूजा अर्चना के उपरान्त कलश में जल भर कर जय श्री राम, जय भोले शंकर  का जयकारा लगाते हुवे यज्ञ स्थल पहुंचे। यज्ञ मंडप पहुंचते ही मुख्य पुजारी अक्ल साव समेत अन्य श्रद्धालुओं के उपस्थिति में यज्ञाचार्य सात्येन्द्र मिश्रा, उपआचार्य पंडित प्रकाश शास्त्री, प्रदीप शास्त्री, शिबोध शास्त्री, रोहित शास्त्री ने विधिवत रूप से यज्ञ में पूजन शुरू किये। यज्ञ मंडप में मंत्रों उच्चारण से गांव का वातावरण भक्ति मय हो गया हैं।

मौके पर प्रमुख सुनिता देवी ने कहा कि यज्ञ से लोगों में धार्मिक चेतना की जागृत होती है। लोगों में धार्मिक आस्था प्रबल होती है। यज्ञ से आध्यात्मिकउन्नति का मार्ग प्रशस्त होता हैं।उतरी क्षेत्र जिला परिषद गीता देवी ने कहा कि यज्ञ से लोगों में सामाजिक और धार्मिक जागृति आती है। वा आस पास का वातावरण शुद्ध और पवित्र होता है। गांव- क्षेत्र में सुख शांति धन-धान्य की वृद्धि होती है, लोगों की मन्नतें पूरी होती है।

मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष श्यामदेव साव, सचिव अमित कुमार माली, कोषाध्यक्ष कुलदीप साव, मिडिया ज्ञान पासवान, उपाध्यक्ष अनिल मुंडा, बालदेव साव, पचड़ा मुखिया महेश प्रसाद साव, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, उप मुखिया कौलेश्वर महतो, वार्ड सदस्य रीता देवी, कन्हाई माली, आरती देवी, सनिता देवी, समाजसेवी उदय लाल गुप्ता, प्रेम रंजन पासवान ,जागेश्वर साव, निरजंन साव, खिरोधर साव, दशरथ साव, रामवृक्ष गंझू, किशोर साव, कृष्णा कुमार गुप्ता, तुलसी साव, राम कुमार साव, सुरेश रजक, संजय साव, कन्हाई माली, चोहन राम, कालो राम, दिनेश महतो, नकुल साव, ब्रजेश राम ,अखिलेश पासवान, सलामत अंसारी, लीलाधन साव, संजय पासवान, प्रदीप साव, मनोज वर्मा, सुरेश राम, गुरदायल साव, लखन साव, बालगोविंद सोनी, गुरचरण साव, योगेन्द्र महतो, रूपलाल साव, प्रेम साव, समेत सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *