केरेडारी में रामनवमी को लेकर डीजे संचालकों के साथ बैठक, सीओ व थाना प्रभारी ने दिये कई निर्देश

केरेडारी। रामनवमी को लेकर केरेडारी थाना में डीजे संचालकों के साथ सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल व थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बैठक किया। बैठक में केरेडारी प्रखंड भर के डीजे संचालक शामिल हुवे।
बैठक में सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल ने डीजे संचालकों को रामनवमी पूजा को शांति पूर्वक मनाने में सहयोग करने का अपील किए। सीओ ने कहा की त्योहार में चलंत डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध सरकार के द्वारा लगाया गया हैं। स्थाई तौर पर डीजे पर तय मानकता अनुरूप डीजे बजाना हैं। इस दौरान अश्लील गानों, धर्म विरोधी गानों से दूरी बना रहेंगे। डीजे से किसी तरह का धार्मिक सौहार्द बिगड़ता हैं तो डीजे संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किया जायेगा।
थाना प्रभारी अजीत कुमार ने भी डीजे संचालकों को डीजे में साउंड नियंत्रण करने, वा भड़काऊ गानों को नहीं बजाने का अपील किये।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *