केरेडारी हाईवा ओनर एसोसिएशन संघ का बैठक, अध्यक्ष बने राजू सचिव बने संतोष

केरेडारी। हाईवा ओनर एसोसिएशन संघ केरेडारी का बैठक केरेडारी गांव स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में की गई। बैठक की अध्यक्षता सरोज कुमार साहू व संचालन राजू कुमार के द्वारा की गई। बैठक में हाईवा ओनर हित के विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें स्थानीय हाईवा ओनर को प्राथमिकता के आधार पर उचित भाड़ा समय पर भुगतान एवं माइंस में बाहरी गाड़ी के एंट्री पर रोक संबंधित कई विषय पर चर्चा किया गया। हाइवा ओनेरो को एक सूत्र में बांधने के लिए विस्थापित प्रभावित हाइवा ओनर  संघ केरेडारी  का गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से अध्यक्ष पद के लिए सरोज कुमार साहू, उपाध्यक्ष जाबिर हुसैन, गणेश कुमार साव, सचिव संतोष कुमार, मीडिया प्रभारी राजू कुमार, कोषाध्यक्ष रामरतन कुमार चयन किया गया।

वही सदस्य के लिए राजेश कुमार साव, मुंशी कुमार, प्रमोद कुमार, लालजीत महतो, धनेश्वर साव, चरित्र कुमार, सुरेश कुमार, लखन कुमार साव, महेंद्र महतो, संरक्षक सुरेश साव, सुबोध सिंह, सूरज साव, संजय कुमार दुबे को बनाया गया। अध्यक्ष सरोज कुमार कहा की जिस उम्मीद और आशा के साथ मुझे जिमेवारी दिया गया है मैं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा साथ ही ओनरो की भलाई और में 24 घंटे समर्पित रहूंगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *