केरेडारी के पताल शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा रूद्र महायज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण


केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के पताल में नवनिर्मित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा रूद्र महायज्ञ को लेकर गुरुवार को मंदिर परिसर में भूमि पूजन कर ध्वजा रोहण यज्ञाचार्य नरेश पांडे, सुरेश पांडे व मंडली केरेडारी के द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ किया गया। ध्वजा रोहण यजमान के रुप में सत्यनारायण गोप, घुनेश्वर महतो, मोहन गोप, सोहर महतो, लालदेव महतो, धनेश्वर महतो शामिल थें। वैदिक मंत्रोच्चारण वा जय श्री राम व जय शिव शंकर भोलेनाथ के जय कारे से क्षेत्र गुंजायमान रहा। शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान आगामी 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगा।


मौके पर यज्ञ समिति के कार्यकारी उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, सचिव मोहन गोप, रामचरण महतो, उप सचिव वीरेंद्र महतो, सत्यनारायण गोप, कोषाध्यक्ष घुनेश्वर महतो, गणेश महतो, उपकोषाध्यक्ष नागेश्वर महतो, सोमर गंझू समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *