एंटी क्राइम सड़क सुरक्षा को लेकर प्रतापपुर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

प्रकाश कुमार

प्रतापपुर (चतरा)। अगामी लोक सभा चुनाव को लेकर चतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रतापपुर पुलिस के द्वारा गुरुवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रतापपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस शुभम खंडेलवाल व पूर्व प्रभारी कासिम अंसारी के नेतृत्व में एंटी क्राइम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर दो पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन वा चार पहिया वाहन को रोक कर वाहनों की कागजात एवं डिक्की खुलवाकर डिक्की की जांच की गई। वहीँ हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक चालकों को फटकार लगाते हुए हेलमेट लगाकर सड़क पर चलने का निर्देश दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा व एंटी क्राइम को लेकर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलता रहेगा। दो पहिया वाहन चलने वाले सभी लोग हेलमेट पहन कर चले। बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन नहीं चलाए नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *