हजारीबाग पुलिस ने जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर राजेश गंझू समेत 5 गुर्गों को हथियार समेत किया गिरफ्तार, गए जेल

बड़कागांव के बलोदर में सड़क निर्माण कंपनी के साईट में वाहनों में आग लगने वा फायरिंग की घटना को दिया था अंजाम


हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस अपराधियों के विरुद्ध छापामारी में बड़ी सफलता हासिल की हैं। हजारीबाग पुलिस बड़कागांव के बलोदरा में बीते 14 मार्च को बड़कागांव के सड़क निर्माण कंपनी के साईट में वाहनों में आग लगने वा फायरिंग की घटना को अंजाम देने के मामले में जेजेएमपी के सबजोलन कमांडर राजेश गंझू उर्फ बंधन, सुलेेंद्र गंझू पिता स्व.पोकन गंझू, एरियल सिंह भोक्ता पिता स्व. जयनंदन सिंह भोक्ता, ग्राम बलोदर, थाना बड़कागांव वा राजेश की गिरफ्तार किया गया। राजेश कि निशानदेही पर सुनील कुमार यादव पिता राजेंद्र यादव, ग्राम बिहारो थाना जयनगर, कोडरमा तथा प्रिंस कुमार सिंह पिता मोहन लाल सिंह बाराडीह जयनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

इस मामले मे हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता अयोजित कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होनें बताया कहा उग्रवादी संगठन टीपीसी के धर्मवीर के नाम पर कम्पनी से लेवी मंगा जा रहा था। राजेश उर्फ बंधन गंझू जेजेएमपी को छोड़कर अपने सहयोगियों के साथ मिल कर आपराधिक गिरोह तैयार कर क्षेत्र में सक्रिय था। अपने गुर्गो के साथ ठेकेदार, दुकानदार, होटल संचालक, बस मालिक से लेवी का मांगता था। लाल कंपनी के वाहनों को जलाने का प्रयास भी किया। इसके पास से दो देशी कट्टा, 303 बोर राईफल के सात कारतूस, धमकी को लेकर फेंका जाने वाला पर्चा वा प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया हैं। छापेमारी दल में एसडीपीओ बड़कागांव कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, सहित अन्य पुलिस जवान शामिल थे।

राजेश पर रंगदारी, फिरौती का दर्ज हैं कई मामला

राजेश गंझू पर चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ में 13 से अधिक मामले दर्ज है। इनमें अपहरण, हत्या, फिरौती, लेवी, रंगदारी, आगजनी, लूट व हथियार से संबंधित मामला दर्ज है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *