केरेडारी में धुम धाम से मनाया गया रंगो का त्योहार होली, खुब उड़े रंग गुलाल



केरेडारी। रंगो व भाई चारगी का त्योहार होली केरेडारी प्रखंड में शांति व सौहार्द पुर्ण वातावरण में धुम धाम से मनाया गया।रविवार को फाल्गुन पुर्णिमा के पूर्व मध्य रात्रि प्रखंड के सभी गांवों में होलीका दहन किया गया। हिन्दू नव वर्ष चैत के पहले दिन मंगलवार को रंग व गुलाल के साथ पुरे गांव में होली मनाया गया। बच्चे, बुढ़े व युवाओ ने एक दुसरे को रंग व गुलाल लगा कर होली का बधाईयां दियें। बच्चो ने बुजुर्गो से गुलाल लगा कर आर्शिवाद लिया। युवा व बच्चे अलग अलग टोलीयां बना कर गांवो का भ्रमण कर नाचते गाते दिखें।

विधायक अपने पैतृक गांव में मनाया होली, मटका फोड़े

बड़कागांव विस विधायक अंबा प्रसाद अपने पैतृक गांव पहरा में होली मनाई। विधायक ने एक दुसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली का बधाई दी। साथ ही पहरा में मटका फोड़ कार्यक्रम में भी शामिल हुवें। जहां विधायक अंबा प्रसाद ने एक दुसरे के सहारे चढ़ कर दही हांड़ी को फोड़ा। मौके पर विधायक ने कहा मेरे पिता पुर्व मंत्री योगेन्द्र साव के द्वारा गांव में होली पर मटका फोड़ शुभारंभ किये थें। जिसे आगे भी बरकरार रखा जायेगा। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों के साथ होली के गीत पर खूब थिरकें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *